लाइव न्यूज़ :

मौलवी ने जंगल में किया 15 साल की लड़की के साथ शर्मनाक काम, केस दर्ज

By भाषा | Updated: February 12, 2019 19:03 IST

मस्जिद समिति की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मौलवी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार वह 15 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। 

Open in App

केरल के तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को एक मौलवी पर 15 साल की एक लड़की का उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीथुरा के थलीकोड की एक ग्रामीण मस्जिद में सेवा दे रहे मौलवी शफीक अल कासिमी को इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पद से हटा दिया गया है। 

मस्जिद समिति की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मौलवी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार वह 15 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। यह घटना उस समय प्रकाश में आई, जब स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने मौलवी को लड़की के साथ जंगल में देखा और पूछताछ की।

सतना जिले में स्कूल परिसर से छह वर्षीय दो जुड़वां भाईयों का अपहरण: मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर चित्रकूट के नयागांव थाना इलाके में मंगलवार की दोपहर एक निजी स्कूल परिसर से दिनदहाड़े छह वर्षीय जुड़वां भाईयों का बाइक सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया ।

जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने बताया, ‘‘नया गांव के एक स्कूल परिसर में तेल कारोबारी ब्रजेश रावत के एक केजी और यूकेजी में पढ़ने वाले जुडवां बेटे देवांश और शिवांस स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने के लिये स्कूल बस में बैठ रहे थे। तभी बाइक से आये दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया और जंगल की ओर फरार हो गये।’’ उन्होंने बताया कि फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है, पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के फोटो देखकर उनका पता लगाने में जुट गयी है ।

नयागांव थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी ने बताया, ‘‘स्कूल की तीन नंबर बस से अपहरण हुआ है । मामला रंजिश में अपहरण का लग रहा है, बदमाशों की तरफ से अभी तक फिरौती की कोई मांग सामने नहीं आई है। पुलिस की कई टीमें पड़ताल में जुटी हैं। बाइक सवार अपहर्ताओं का जंगल की ओर जाने से पुलिस का साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी बबुली कोल गैंग पर भी संदेह बन रहा है।’’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है