लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की सफाई, 'मोदीलाई' प्रविष्टि दिखाने वाली तस्वीर है फर्जी

By भाषा | Updated: May 17, 2019 05:29 IST

Open in App

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उनके आलोचकों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द ‘मोदीलाई’ ‘फर्जी’ है और यह शब्द उसकी किसी भी डिक्शनरी में नहीं है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा डिक्शनरियों में से एक इस डिक्शनरी ने अपने सत्यापित ट्विटर एकाउंट के माध्यम से यह बात कही है।एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर प्रहार करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने ट्वीट किया, ‘‘ हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ‘मोदीलाई’ की प्रविष्टि दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है और यह शब्द हमारी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की किसी भी डिक्शनरी में नहीं है।’’हस्पतिवार को भी गांधी ने यह दावा करते हुए प्रधानमंत्री को निशाना बनाया था कि अब तो एक वेबसाइट में भी ‘मोदीलाइज’ दर्ज है। उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट साझा किया था जो कोई ऑनलाइन डिक्शनरी जान पड़ती थी। उन्होंने उसके साथ यह भी लिखा ‘इस अंग्रेजी डिक्शनरी में अब नया शब्द है। उस प्रविष्टि की तस्वीर संलग्न है।’’इस तस्वीर की साजसज्जा ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज की वेबसाइट जैसी नजर आती है। आक्सफोर्ड डिक्शनरीज की ओर से यह बयान आने के बाद भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया ‘तमाचा पड़ा।’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह