लाइव न्यूज़ :

आईएमए ने सरकार से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों के लिए टीके की अतिरिक्त खुराकों की घोषणा करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन' (आईएमए) ने सोमवार को केंद्र सरकार से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-रोधी टीके की ''अतिरिक्त'' खुराकों की घोषणा करने का अनुरोध किया।

आईएमए ने यह भी मांग की कि सरकार 12-18 आयुवर्ग के टीकाकरण प्रस्ताव पर तेजी से विचार करे। देश में ओमीक्रोन के 21 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

चिकित्सकों के निकाय ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भारत के प्रमुख राज्यों में वायरस के नए स्वरूप के मामले सामने आ चुके हैं जोकि दोहरे अंक में हैं और इनकी संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।

आईएमए ने दावा किया कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों और इसकी उत्पत्ति वाले देशों से जुड़े अनुभव से पता चलता है कि ओमीक्रोन अधिक तेजी से फैलता है और अधिक से अधिक लोगों को चपेट में ले सकता है।

संगठन ने कहा, '' ऐसे समय में जब भारत सामान्य स्थिति की आरे बढ़ रहा है, ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। अगर हम पर्याप्त उपाय नहीं करते तो हमें महामारी की भयंकर तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है।''

आईएमए ने इसे देखते हुए सरकार से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-रोधी टीके की ''अतिरिक्त'' खुराकों की घोषणा करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल