लाइव न्यूज़ :

आयुर्वेदिक चिकित्सकों को ऑपरेशन की अनुमति दिए जाने के विरोध में आईएमए ने अनशन शुरू किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा कि उसके सदस्यों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी करने की अनुमति देने के केंद्र के फैसले के खिलाफ सोमवार से देशभर के 50 से अधिक स्थानों पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है।

केन्द्रीय भारतीय औषधि परिषद (सीसीआईएम) की एक अधिसूचना के मुताबिक, आयुर्वेद के परास्नातक चिकित्सकों को कुछ सामान्य तरह की सर्जरी करने की इजाजत दी गई है।

आईएमए ने कहा कि नयी व्यवस्था के चलते ‘मिक्सोपैथी’ की शुरुआत हो जाएगी।

आईएमए ने एक बयान में कहा कि जनसुरक्षा अभियान को बढ़ावा देने के तहत एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी देशभर के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

इसके मुताबिक, यह क्रमिक भूख हड़ताल 14 फरवरी तक जारी रहेगी। सात फरवरी को महिला डॉक्टर देशव्यापी भूख हड़ताल की अगुवाई करेंगी।

आईएमए ने आयुष मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था सीसीआईएम की अधिसूचना की निंदा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ आईएमए अव्यवहारिक, अवैज्ञानिक और अनैतिक अधिसूचना को तत्काल वापस लिए जाने की मांग करता है।’’

बयान के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ मेडिकल एसोसिएशन और डेंटल एसोसिएशन ने भी देशभर में उनके विरोध को अपना समर्थन दिया है।

आईएमए ने कहा कि वह देशभर में जागरूकता अभियान चलाएगी क्योंकि यह लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा से जुड़ा है।

बयान के मुताबिक, ‘‘ आईएमए के सभी सदस्य अपने सांसदों और विधायकों को इस अधिसूचना की वास्तविक तस्वीर से अवगत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे