लाइव न्यूज़ :

आईएमए घोटाला : सीबीआई ने रिश्वत के मामले में बीडीए के पूर्व इंजीनियर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आई- मॉनेटरी एडवायजरी (आईएमए) से कथित रूप से पांच करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के पूर्व कार्यकारी इंजीनियर पीडी कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आईएमए स्वयं चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच का सामना कर रही है और आरोपी इंजीनियर ने कर्नाटक के राजस्व विभाग से क्लीन चिट दिलाने में मदद करने के एवज में कथित रूप से घूस की यह राशि ली थी।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में सीबीआई मामलों के प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया और इसमें बीडीए के पूर्व कार्यकारी इंजीनियर पीडी कुमार, आईएमए समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) मोहम्मद मंसूर खान, कंपनी के निदेशक निजामुद्दीन अहमद, वसीम नवीद अहमद, नजीर हुसैन और स्वयं कंपनी को नामजद किया गया है।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि जांच में पता चला की रिश्वत के रूप में पांच करोड़ रुपये की राशि चार किस्तों में आईएमए के निदेशकों द्वारा इंजीनियर (अभियंता) को दी गई ।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोप है कि यह राशि कंपनी के सीईओ एवं एमडी (खान) के निर्देश पर दी गई और यह उनके और बीडीए के कार्यकारी अभियंता द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा था।’’

उल्लेखनीय है कि सीबीआई कर्नाटक उच्च न्यायालय की निगरानी में आईएमए समूह के घोटाले से जुड़े चार मामलों की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग