लाइव न्यूज़ :

IMA पोंजी घोटाला: मंसूर खान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, ईडी कर रही है पूछताछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2019 08:12 IST

मंसूर खान को हिरासत में लिये जाने ईडी दिल्ली स्थित एमटीएनएल बिल्डिंग ले गई है और मामले में पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआईएमए पोंजी घोटाला मामले में मंसूर खान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार मंसूर खान पर एसआईटी और ईडी ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

आई मॉनिटरी एडवाइजर (आईएमए) घोटाला मामले में आईएमए के संस्थापक मंसूर खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह भारत लौटने पर हिरासत में ले लिया। मंसूर खान को हिरासत में लिये जाने ईडी दिल्ली स्थित MTNL बिल्डिंग ले गई और मामले में पूछताछ कर रही है।  

मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख रविकांत गौड़ा ने बताया, 'एसआईटी की एक टीम ने अपने सूत्रों के हवाले से आईएमए संस्थापक मंसूर खान को दुबई में पाया था और उसे भारत लौट कर कानून के सामने पेश होने को कहा था। इसी के बाद वह दुबई से नई दिल्ली लौटा।' 

मंसूर खान पर ईडी के साथ-साथ एसआईटी ने भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। मंसूर खान ने सोमवार को एक वीडियो मैसेज में भारत लौटने की बात कही थी। बता दें कि एसआईटी ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में बेंगलुरु अर्बन डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर बीएम विजय शंकर और बेंगलुरु नॉर्थ सब-डिविजन के असिस्टेंट कमिश्नर एलसी नागराज भी शामिल हैं।

बता दें कि पोंजी घोटाले के तहत कथित रूप से हजारों निवेशकों को ठगे जाने का आरोप है। मंसूर खान के आईएमए के खिलाफ 30,000 से ज्यादा शिकायतें आई हैं।

इससे पहले पोंजी घोटाले के मामले में एसआईटी ने इसी हफ्ते सोमवार को बागी कांग्रेस विधायक रोशन बेग से भी पूछताछ की थी। एसआईटी ने बेग को पूछताछ के बाद मंगलवार को इस शर्त पर रिहा कर दिया वे जरूरत पड़ने पर फिर पूछताछ के लिए पेश होंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस से निलंबित बेग सत्तारूढ़ कांग्रेस-जडी (एस) गठबंधन के उन 16 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया