लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के बागी कांग्रेस MLA रोशन बेग एयरपोर्ट से लिए गए हिरासत में, सोमवार को पूरी रात पूछताछ, मंगलवार को साढ़े बारह बजे किया रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 18:50 IST

विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने बताया कि बेग को इस शर्त के साथ जाने दिया गया कि वह फिर पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। दरअसल बेग सोमवार को जब बेंगलुरु से किसी अज्ञात स्थान पर जाने के लिए चार्टर्ड विमान पर सवार होने वाले थे तब उन्हें एसआईटी ने हिरासत में ले लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएसआईटी ने उन्हें 15 जुलाई को उसके सामने पेश होने को कहा था लेकिन वह महत्वपूर्ण कार्यों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे।सूत्रों के अनुसार बेग से सोमवार को पूरी रात पूछताछ की गयी और मंगलवार को साढ़े बारह बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।

बागी कांग्रेस विधायक रोशन बेग को कथित पोंजी स्कीम के सिलसिले में सोमवार की रात से एसआईटी की कई घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया।

विशेष जांच दल (एसआईटी) के सूत्रों ने बताया कि बेग को इस शर्त के साथ जाने दिया गया कि वह फिर पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। दरअसल बेग सोमवार को जब बेंगलुरु से किसी अज्ञात स्थान पर जाने के लिए चार्टर्ड विमान पर सवार होने वाले थे तब उन्हें एसआईटी ने हिरासत में ले लिया था।

उससे पहले एसआईटी ने उन्हें 15 जुलाई को उसके सामने पेश होने को कहा था लेकिन वह महत्वपूर्ण कार्यों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि वह 25 जुलाई को उपलब्ध होंगे। सूत्रों के अनुसार बेग से सोमवार को पूरी रात पूछताछ की गयी और मंगलवार को साढ़े बारह बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।

एसआईटी से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया। उन्हें अब 19 जुलाई को आने को कहा गया है।’’ एआईटी कार्यालय से बाहर निकलने के बाद बेग ने संवाददताओं से कहा, ‘‘ मैं कल रात यहां से पुणे जाना चाहता था लेकिन (एसआईटी में) कुछ संशय था कि मैं भाग रहा हूं। यह जानबूझकर किया गया।

कुछ लोगों ने शरारत की लेकिन मैं किसी को दोषी नहीं ठहराऊंगा।’’ उन्होंने कहा कि वह जांचकर्ताओं से सहयोग करेंगे और 19 जुलाई को भी उसके सामने पेश होंगे। एसआईटी ने उन्हें देश में कहीं भी जाने की अनुमति दी है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस से निलंबित बेग सत्तारूढ़ कांग्रेस जदएस गठबंधन के उन 16 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

आरोप है कि बेग अन्य बागी विधायकों से जुड़ने के लिए मुम्बई जाने वाले थे। लेकिन बेग ने यह कहते हुए इस आरोप का खंडन किया कि वह किसी निजी काम से पुणे जाने वाले थे। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)एचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों