लाइव न्यूज़ :

आईएमए ने अपने सदस्यों से कोविड-19 टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने को कहा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अपने सभी सदस्यों से सक्रियता से भागीदारी करने की शुक्रवार को अपील की।

डॉक्टरों के संगठन आईएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसा कि आप सब अवगत होंगे कि निकट भविष्य में कोविड-19 का टीका उपलब्ध होगा, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि टीकाकरण अभियान में पेशेवर तरीके से मदद करें।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सार्स कोव-2 के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है, आप सबको याद दिलाया जा रहा है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ तालमेल से भारतीय वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से स्वदेशी टीका विकसित किया गया है।’’

भारत के औषधि नियामक ने हाल में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीका कोविशील्ड और देश में विकसित, भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को सीमित आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दे दी जिससे देश में टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

आईएमए ने कहा, ‘‘भारतीय टीका काफी असरदार है और किफायती भी है, देश के लिए यह बहुत कारगर रहेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में हम भारतीय वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के अथक प्रयासों की सराहना करते हैं, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘आईएमए मुख्यालय से समय-समय पर अभियान के बारे में ब्योरा जारी किए जाएंगे। लोगों के बीच जागरूकता और सोशल मीडिया पर टीका को लेकर आशंकाओं को दूर करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन