लाइव न्यूज़ :

आईएमए ने केरल सरकार से ऑनलाइन शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की अपील की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 मई भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने शनिवार को अपील की कि कोविड-19 मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के मद्देनजर केरल में नई वाम सरकार का शपथ-ग्रहण समारोह डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाए।

संघ की राज्य इकाई ने कहा कि राज्य में वैश्विक महामारी के मामले तेजी से बढ़ने का एक कारण विधानसभा चुनाव के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया जाना और मास्क का उपयोग नहीं किया जाना भी है।

आईएमए ने कहा कि डिजिटल मंच पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करके कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मजबूत संदेश जाएगा।

उसने लॉकडाउन की अवधि 23 मई तक बढ़ाने के पिनराई विजयन सरकार के फैसले की सराहना की।

मुख्यमंत्री विजयन के नेतृत्व में नये मंत्रिपरिषद् के 20 मई को शपथ ग्रहण करने की उम्मीद है। हाल में विजयन ने संकेत दिया था कि उनकी 20 मई को शपथ ग्रहण करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर