लाइव न्यूज़ :

आईएलपी परमिट से 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिला : मणिपुर के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:43 IST

Open in App

इम्फाल, आठ फरवरी मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को विधानसभा को अवगत कराया कि राज्य को पिछले साल इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी करने से 2.5 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

उन्होंने कहा कि पिछले साल एक जनवरी से 31 दिसंबर तक 1,62,902 आईएलपी जारी करने से राज्य को 2,52,78,000 रुपये का राजस्व मिला।

इनर लाइन परमिट, भारतीय नागरिकों को सीमित समय के लिए संरक्षित क्षेत्र में यात्रा की अनुमति देने के लिए संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक यात्रा दस्तावेज है। राज्य से बाहर के लोगों को राज्य में आने के लिए आईएलपी लेना पड़ता है।

मणिपुर की 11 वीं विधानसभा के मौजूदा 12 वें सत्र के दौरान प्रश्न काल में उठाए गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परमिट नवीकरण से राज्य को 7,75,400 रुपये का राजस्व मिला।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद 11 दिसंबर 2019 को आईएलपी व्यवस्था को विस्तारित किया गया था। मणिपुर में यह एक जनवरी 2020 से लागू हुई थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में घोषणा की थी कि पूर्वोत्तर के राज्य में आईएलपी को विस्तारित किया जाएगा। इसके बाद यह फैसला हुआ था। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी।

अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मिजोरम के बाद मणिपुर ऐसा चौथा राज्य है जहां पर आईएलपी व्यवस्था लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग