लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद निरक्षर कैदी ने बनाया कोरोना पर गाना, जेल रेडियो पर किया गया प्रसारित

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:42 IST

Open in App

अंबाला, 22 मई हरियाणा की एक जेल में 10 साल कैद की सज़ा काट रहे निरक्षर शेरू को हमेशा से ही गाने बनाने और गाना गाने का शौक रहा लेकिन उसे कभी मौका नहीं मिला, लेकिन अंबाला जेल में जेल रेडियो पहल की बदौलत उसके इस हुनर को एक पहचान मिली है। उसने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पंजाबी में एक गाना बनाया है, जिसका प्रसारण जेल रेडियो पर किया गया है।

‘तिनका तिनका फाउंडेशन’ ने सरकार के साथ मिलकर हरियाणा की सात जेलों में जेल रेडियो की शुरुआत की है और ऑडिशन के बाद 47 कैदियों को रेडियो ज़ॉकी का प्रशिक्षण दिया गया है।

फाउंडेशन की संस्थापक और हरियाणा की जेलों में रेडियो लाने की पहल करने वाली डॉ. वर्तिका नन्दा ने ‘भाषा’ से कहा,“ शेरू को लिखना नहीं आता है, लेकिन उसे गाना बनाने और गाने का शौक रहा है। हमने उसे एक विषय दिया, जिस पर उसने पंजाबी में यह गाना बनाया, इसे गाया और इसका संगीत भी दिया।”

उन्होंने कहा कि जेल के रेडियो ने उसे एक नई पहचान दी है और अब वह गीतकार और गायक बन गया है।

फाउंडेशन के बयान के मुताबिक , “अंबाला केंद्रीय जेल और तिनका तिनका फाउंडेशन ने एक छोटे से वीडियो में शेरू की इस प्रतिभा को पेश किया है। शेरू ने यह गाना कोरोना के मुद्दे पर जागरुकता लाने के लिए लिखा है। यह गाना पंजाबी में है और इसके शुरुआती शब्द हैं- कोरोना तों बच बंदया, पता नहीं कदों किनूं लग जाना। मुंह ते मास्क लगा ले तू, नहीं ते तूं दुनिया तो जाना।”

चालीस वर्षीय शेरू के इस गाने को रिलीज़ करते हुए जेल के अधीक्षक लखबीर सिंह ने कहा, " शेरू के गानों के सामने आने से बाकी बंदियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर