लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अवैध रूप से बन रही इमारत सील की गयी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:58 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 23 जून नोएडा प्राधिकरण ने अवैध रूप से बन रही छह मंजिला एक इमारत को बुधवार को सील कर दिया है। इस भवन की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि गांव भंगेल बेगमपुर के खसरा नंबर 176, 177, 178, 179,व 189 की भूमि पर बहुमंजिला इमारत आदि बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण कर रहे लोगों को नोएडा प्राधिकरण के तरफ से पूर्व में नोटिस दिए गए थे, लेकिन वे लोग लॉकडाउन का फायदा उठाकर लगातार निर्माण कार्य कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित थाना में शिकायत भी की गई थी, लेकिन ये लोग फिर भी चोरी छुपे निर्माण कार्य कर रहे थे।

माहेश्वरी ने बताया कि बुधवार को नोएडा प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर, निर्माणाधीन छह मंजिला भवन को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा इस बात का विरोध किया गया, जिसे नोएडा प्राधिकरण तथा पुलिस बल द्वारा काबू कर लिया गया। उन्होंने नोएडा के जन सामान्य को आगाह किया कि वे नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र मे किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण ना करें, एवं अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अनाधिकृत कालोनियों के कारोबार में संलिप्त भू माफियाओं के चंगुल में ना फंसे।

उन्होंने कहा है कि भविष्य में भी नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में ऐसे अवैध/ अनाधिकृत निर्माण को बलपूर्वक ध्वस्त कराया जाएगा। अनाधिकृत निर्माण में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सील की गई बिल्डिंग की कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग