लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:21 IST

Open in App

मथुरा, 19 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने बरसाना थाना क्षेत्र के गांव हाथिया में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से दो बंदूक, पांच तमंचे के अलावा हथियार बनाने के औजार आदि सामान बरामद किए गए।

एसपी (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया, ‘‘पुलिस ने सोमवार रात हाथिया गांव में महरौली रोड पर डीग वाले बंबे के पास अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से हथियार बनाते इरशाद और शहजाद को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बंदूक, पांच तमंचा, कुछ अधबने असलहा, कारतूस और हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया, दोनों आरोपियों के खिलाफ इससे पूर्व भी बरसाना थाने में पांच अन्य मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ अवैध हथियार बनाने का एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?