लाइव न्यूज़ :

निजी क्लिनिक में प्रसव पूर्व लिंग का पता लगाने में इस्तेमाल की जाने वाली अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन मिली: डीसीडब्ल्यू

By भाषा | Updated: October 9, 2021 01:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शुक्रवार को कहा कि यहां एक निजी क्लिनिक में प्रसव पूर्व लिंग का पता लगाने में इस्तेमाल की जाने वाली अवैध पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली। उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की है।

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी और पीएनडीटी) अधिनियम की निगरानी और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य निरीक्षण एवं निगरानी समिति (एसआईएमसी) का गठन किया है।

इस संबंध में एक बयान के अनुसार, समिति को किंग्सवे कैंप के एक निजी नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 20,000 रुपये के भुगतान पर लिंग-निर्धारण परीक्षण किया जा रहा है।

शिकायत मिलने पर शुक्रवार की सुबह एसआईएमसी द्वारा नर्सिंग होम का दौरा किया गया।

निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली, जो अवैध थी। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं भी पाई गईं जैसे फार्म एफ ठीक से नहीं भरा गया था, रजिस्टरों का रखरखाव नहीं किया गया था। इसके अलावा क्लिनिक द्वारा बनाए गए अभिलेखों में कई विसंगतियां थीं।

डीसीडब्ल्यू ने आरोप लगाया कि नर्सिंग होम की मालिक और उसके पति ने निरीक्षण दल के सदस्यों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए और उनमें से एक को फाड़ दिया।

मुखर्जी नगर थाने में नर्सिंग होम के मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, ''घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कई अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्र भ्रूण के प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण में शामिल हैं, जो एक दंडनीय अपराध है। डीसीडब्ल्यू दिल्ली सरकार के साथ राजधानी में इस अवैध प्रथा को रोकने की कोशिश कर रहा है। एक अस्पताल के खिलाफ बहुत गंभीर और विस्तृत शिकायत मिली थी। निरीक्षण करने पर, कई विसंगतियां पाई गईं और मालिकों ने टीम को डराने की पूरी कोशिश की। मैं दिल्ली पुलिस से क्लिनिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह