लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में सरकारी जमीन पर बना अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गोदाम तोड़ा गया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:14 IST

Open in App

जबलपुर, 29 सितंबर मध्य प्रदेश के जबलपुर में भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अवैध रुप से सरकारी जमीन पर 10.5 करोड़ रुपये की कीमत के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और एक गोदाम को ध्वस्त कर दिया।

अधारताल क्षेत्र के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) नमः शिवाय अरजरिया ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में भू माफियाओं के खिलाफ राज्य सरकार के जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारी ने कहा कि रद्दी चौकी के पास जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की 11,000 वर्ग फीट जमीन पर शकील अहमद उर्फ पप्पू अकील की सरपस्ती में अवैध तौर पर शापिंग काम्प्लेक्स और गोदाम बनाए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्व रिकार्ड के अनुसार जेडीए की स्वामित्व वाले 11,000 वर्ग फुट के भूखंड पर कबाड़ सामान के भंडारण के लिए एक गोदाम और एक शॉपिंग काम्प्लेक्स का अवैध तौर पर निर्माण किया गया था। इस जमीन की बाजार कीमत लगभग साढ़े दस करोड़ रुपये आंकी गई है जबकि अवैध निर्माण की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।’’

इससे पहले रविवार को प्रशासन ने गुप्तेश्वर में हिस्ट्रीशीटर टिंकू सोनकर से संबंधित दो करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के एक बंगले और अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया था। सोनकर के खिलाफ जुए और शराब की तस्करी के 62 मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं