लाइव न्यूज़ :

अवैध बालू उत्खननः आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक के ठिकानों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:53 IST

Open in App

पटना, छह अक्टूबर बिहार राज्य आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम ने अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बुधवार को खान एवं भूतत्व विभाग में सहायक निदेशक (मुख्यालय) संजय कुमार के पटना शहर स्थित दो परिसरों पर छापा मारा।

ईओयू से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय के खिलाफ शिकायत मिली थी कि इस गैर-कानूनी धंधे में बिचौलियों की मदद से उसने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान संजय द्वारा पद के दुरुपयोग और आय के ज्ञात वैध स्रोत से अधिक परिसम्पति अर्जित करने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर उनके खिलाफ पांच अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर गई।

संजय कुमार 12 नवंबर 1987 को भूतत्ववेत्ता के पद पर राजपत्रित पदाधिकारी के रूप में सरकारी सेवा में आये थे। इनका आवास पटना शहर के आर्य कुमार रोड पर है।

बयान के अनुसार, संजय ने अपने पद का दुरुपयोग कर गलत तरीके से मकान और दुकान बनाए हैं। उनके उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी दो फ्लैट हैं। वहीं पटना के खेतान मार्केट में एक दुकान भी उनके नाम पर है।

संजय और उनकी पत्नी के नाम से आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, इन्डसइण्ड बैंक तथा बैंक ऑफ इण्डिया में करीब 146 बचत एवं एक चालू खाता है जिसमें कुल 1,58,85,570 की जमा पायी गयी है। उन्होंने जीवन बीमा, केवीपी एवं एनएससी आदि में करीब 66.65 लाख रुपये निवेश किया है।

बयान के अनुसार, इनके आय के ज्ञात और वैध स्रोतों से करीब 1,29,99,724 रुपये अधिक की परिसम्पत्तियां अर्जित की गयी हैं जो वास्तविक आय से लगभग 51 प्रतिशत अधिक है।

आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम के सदस्यों द्वारा पटना शहर के आर्य कुमार रोड स्थित मकान एवं मेडिकल दुकान तथा खेतान मार्केट स्थित दुकान में बुधवार को तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुये जिसके संबंध में आगे विश्लेषण करते हुए अन्वेषण किया जायेगा। संजय के बैंक खातों एवं लॉकर सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos