लाइव न्यूज़ :

अवैध बालू उत्खनन मामलाः औरंगाबाद के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी के विभिन्न परिसरों पर छापा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:31 IST

Open in App

पटना, नौ दिसंबर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण तथा गैर कानूनी व्यापार में संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को औरंगाबाद के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा के विभिन्न परिसरों पर छापा मारा।

ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक नय्यर हसनैन खान ने बताया कि औरंगाबाद के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी सम्प्रति दरभंगा जिला में आपदा प्रबंधन विभाग में अपर समाहर्त्ता के पद पर कार्यरत अनिल कुमार सिन्हा की इस गैर कानूनी धंधे में संदिग्ध भूमिका सामने आयी है। उनके द्वारा आय से अधिक परिसम्पति अर्जित किये जाने की सूचना भी है।

उन्होंने बताया कि सत्यापन के क्रम में अनिल कुमार सिन्हा द्वारा आय के ज्ञात वैध स्रोत से अधिक परिसम्पति अर्जित किये जाने के तथ्य की पुष्टि होने पर उनके विरूद्द 8 दिसंबर को आर्थिक अपराध थाना काण्ड संख्या 28 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

खान ने बताया कि सिन्हा वर्तमान में दरभंगा जिला में आपदा प्रबंधन विभाग में अपर समाहर्त्ता के पद पर कार्यरत हैं।

खान ने बताया कि आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जन के मामले में सिन्हा के पटना, दरभंगा, भोजपुर जिलों में स्थ्ज्ञित विभिन्न परिसरों की आज तलाशी ली गई और कई बैंक खातों के पासबुक एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुये हैं।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मिले बैंक खातों में लगभग 10 लाख रूपये जमा हैं, इनकी आगे जांच की जानी है। उन्होंने बताया कि सिन्हा की पत्नी के बैंक खातों में लगभग 36 लाख रूपये विभिन्‍न तिथियों में नकद जमा होने की बात सामने आयी है।

खान ने बताया कि सिन्हा ने अपनी पत्नी के नाम से पटना के फूलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में दो भूखण्ड खरीदे हैं। उन्होंने अपने नाम से प्रदेश की राजधानी के गोला रोड में रूद्र रेसिडेन्सी में एक फ्लैट खरीदा है जिसका क्रय मूल्य 36,57,896 रूपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया