लाइव न्यूज़ :

अवैध निवासी 2050 तक असम में सत्ता हथियाने का खाका तैयार कर रहे हैं: सरमा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:23 IST

Open in App

गुवाहाटी, एक अक्टूबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि ‘‘अवैध निवासियों’’ ने 2050 तक राज्य में सत्ता पर कब्जा करने के लिए एक खाका तैयार किया है और धीरे-धीरे विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में वे बहुमत हासिल करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि दरांग जिले में गोरुखुटी में कथित अतिक्रमणकर्ता सत्ता पर कब्जा करने की इस साजिश का हिस्सा हैं। गोरुखुटी में अतिक्रमण करने वाले लोगों को हटाने के लिए पिछले हफ्ते चलाए अभियान में दो दिनों में दो नागरिकों की मौत हो गयी थी।

बहरहाल, सरमा ने उन्हें मुस्लिम बताने से इनकार करते हुए दावा किया कि केवल एक वर्ग ऐसी गतिविधियां चला रहा है।

सरमा ने धेमाजी में कहा, ‘‘हमें ‘इस्लामिक’ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि असम के मुस्लिम उनके साथ शामिल नहीं हैं। यह एक वर्ग की विचारधारा है। वे (अतिक्रमणकर्ता) चरणबद्ध तरीके से नए निर्वाचन क्षेत्रों में बहुमत हासिल करने का खाका तैयार करते हैं। मैं मुख्यमंत्री नहीं था और इस पर (खुफिया और अन्य एजेंसियों से) कागजात और रिपोर्टों के बारे में जानकारी नहीं थी, लेकिन अब मैंने इसे देखा है।’’

उन्होंने कहा कि खुफिया रिपोर्टों के अनुसार ये ‘‘अवैध निवासी’’ सिपाझर, बोरखोला और लुमडिंग विधानसभा क्षेत्रों में 2026 तक जनसांख्यिकीय प्रवृत्ति में बदलाव लाकर वहां बहुमत हासिल करने की कोशिश में हैं। गोरुखुटी सिपाझर निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इनकी 2050 तक राज्य विधानसभा में बहुमत हासिल करने की योजना है।’’ उन्होंने कहा कि बाटाड्रोबा, बारखेत्री और मंगलदई में जनसांख्यिकीय बदलाव हुए जैसा कि इस साल विधानसभा चुनावों में देखा गया जिसके कारण विपक्षी दल कांग्रेस ने उन तीन सीटों पर जीत हासिल की थी जो पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास थी।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि गोरुखुटी से हटाए गए 10,000 लोगों में से करीब 6,000 के नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मसौदे में नहीं हैं। सरमा ने कहा, ‘‘जो गोरुखुटी में लंबे समय से रह रहे हैं और जिनके नाम एनआरसी में हैं, हम उनसे बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल