लाइव न्यूज़ :

अवैध संबंध धोखाधड़ी का ‘‘सबसे बड़ा हथियार’’ है: अदालत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला को एक रिश्तेदार के साथ मिलकर पूर्व नियोजित साजिश के तहत पति की हत्या का दोषी ठहराते हुए कहा है कि अवैध संबंध धोखाधड़ी का ‘‘सबसे बड़ा हथियार’’ है, जो पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने शांति और उसके रिश्तेदार सतेंद्र शर्मा को भादसं की धाराओं --302 (हत्या), 201 (सबूत गायब करने), 120-बी (आपराधिक साजिश)और 34 (साझा इरादा) के तहत दोषी पाया।

इन अपराधों में अधिकतम सजा मृत्युदंड हो सकती है। अदालत ने सजा पर दलीलों के लिये सुनवाई की तारीख 10 दिसंबर तय की।

न्यायाधीश ने दो दिसंबर को अपने आदेश में कहा, ‘‘अवैध संबंध धोखाधड़ी का ‘‘सबसे बड़ा हथियार’’ है, जो पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। अवैध संबंध तबाही के लिए सटीक मिश्रण है। अधिकतर समय, यह परिवार को नरक में तब्दील कर देता है। यह मामला इसका सटीक उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा सुविचारित मत है कि मृतक (दिलीप शर्मा) अपने सुरक्षित मकान के प्रांगण में मृत पाया गया था, इससे निस्संदेह निष्कर्ष निकलता है कि दिलीप की आरोपियों ने सुनियोजित साजिश कर हत्या की।’’

अदालत ने कहा कि दिलीप शर्मा की रिश्तेदार की गवाही से स्पष्ट है कि दोनों ही आरोपियों के बीच अवैध संबंध था।

वैसे सुनवाई के दौरान शांति और सतेंद्र ने दावा किया कि उन्हें इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और वे निर्दोष हैं। उन्होंने दावा किया कि दिलीप घर की सीढ़ी से फिसलकर गिर गया और मर गया।

अभियोजन के अनुसार 2015 में दिलीप पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी में अपने मकान में मृत मिला था। पुलिस को उसके शरीर पर जख्म मिले थे तथा उसके चेहरे एवं गले पर खून के निशान थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू