लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में अवैध फोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:23 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जून बेंगलुरु पुलिस के आतंकरोधी प्रकोष्ठ और सैन्य खुफिया विभाग ने दो लोगों को अवैध फोन एक्सचेंज चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अंतरराष्ट्रीय कॉल को स्थानीय कॉल में परिवर्तित करते थे, जिससे भारी राजस्व का नुकसान हुआ और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से दो सिम बॉक्स मिले हैं, जिससे एक समय पर 960 सिम कार्ड का इस्तेमाल हो सकता है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि 36 वर्षीय इब्राहिम पुल्लाटी केरल के मलाप्पुरम का और गौतम बी विश्वनाथन (27) तमिलनाडु के तिरुपुर का रहने वाला है। इन्होंने इस अवैध गतिविधि के लिए शहर के छह इलाकों में 32 उपकरण लगाए थे।

बयान में बताया गया कि इससे न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा बल्कि देश को भी गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हुआ है। हालांकि अभी नहीं बताया गया कि इन दोनों की गिरफ्तारी कब हुई। पुलिस ने अब तक इस रैकेट में और लोगों के भी शामिल होने की बात से इनकार नहीं किया है।

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कमल पंत ने इनकी गिरफ़्तारी करने वाली टीम को 30,000 रुपये ईनाम में देने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे