लाइव न्यूज़ :

उत्तरकाशी में अवैध अफीम की फसल नष्ट की गयी, दो पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: May 31, 2021 19:13 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 31 मई उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले की राजस्व टीम ने मोरी क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाकर 16 से अधिक गांवों में 0.401 हेक्टेयर पर की गई अवैध पोस्त अफीम की फसल को नष्ट किया। साथ ही खन्ना गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व तथा वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे एक सप्ताह के विशेष संयुक्त अभियान के दौरान मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र के चिंवा, माउंडा, बालचा और हिमाचल-उतराखंड सीमा से लगे देवल, किराणु, पावली, किरोली, हलटाडी, पासा सहित फते पर्वत क्षेत्र के खन्ना, मसरी पुजेली, खन्यासणी, सट्टा, किरोली समेत अन्य गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी जिसे नष्ट कर दिया गया।

राजस्व पुलिस ने अफीम की खेती कर रहे खन्ना गांव के बाबूलाल और उसके पुत्र आशीष कुमार के विरुद्ध नशीली दवा एवं मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पंचगाई क्षेत्र के लिवाडी, फिताडी, पांवमला, लवासु, दुवासी, डामटी, थुनारा, झोटाडी, माउंडा, राला, कास्ला, जखोल, सावणी, सटूडी में भी भारी मात्रा में वन भूमि और निजी भूमि पर अवैध रूप से अफीम की फसल बोई गई है और उसे भी नष्ट करने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे