लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:48 IST

Open in App

रांची, 30 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए ताकि राजस्व का नुकसान ना हो।

मुख्यमंत्री ने खनन एवं भूतत्व विभाग की समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव पूजा सिंघल ने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्य बल का गठन किया गया है।

लेकिन मुख्यमंत्री ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि इतनी व्यवस्था के बावजूद आखिर कैसे राज्य में अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है?

सचिव ने बैठक में बताया कि डीएमएफटी फंड के तहत पिछले 6 वर्षों में 7,693 करोड़ रुपए की राशि मिली है। इसमें से 3,120 करोड़ रुपए विभिन्न योजनाओं में खर्च किए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 को देखते हुए डीएमएफटी फंड के तहत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी राशि खर्च करने की अनुमति दे दी गई है जिसमें ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करना भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे