लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन घोटाला: सीबीआई ने 15 स्थानों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: July 28, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) में अवैध खनन के संबंध में बुधवार को 15 स्थानों की तलाशी ली। एजेंसी के प्रवक्ता जोशी ने एक बयान में कहा, “ईसीएल के तत्कालीन अधिकारियों, दो महाप्रबन्धकों (वर्तमान और एक सेवानिवृत्त), प्रबंधक (सुरक्षा), निरीक्षक (सुरक्षा) और कोलियरी एजेंट आदि के परिसरों की तलाशी ली गई।”

उन्होंने बताया कि वर्तमान महाप्रबन्धक के परिसर से 20 लाख रुपये नकद, गहने और संपत्ति के कागजात बरामद किये गए। जोशी ने कहा कि अन्य आरोपियों के पास से संपत्ति के कागजात, लॉकर की चाबियां और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

प्रवक्ता ने कहा कि सीबीआई ने ईसीएल के ‘लीजहोल्ड’ क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयले की चोरी के आरोप में छह आरोपियों तथा अज्ञात लोगों के विरुद्ध 27 नवंबर 2020 को एक मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि यह घोटाला करोड़ों रुपये का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र