लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन: अखिलेश यादव के समर्थन में आए CM केजरीवाल, CBI जांच को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना

By भाषा | Updated: January 7, 2019 15:13 IST

रविवार को अखिलेश यादव ने कहा कि वह जांच एजेंसी का सामना करने के लिये तैयार हैं लेकिन जनता भी भाजपा को जवाब देने के लिये तैयार है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के पीछे सीबीआई लगाने के लिये सोमवार को मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, अब वक्त आ गया है कि इस तानाशाह और अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंका जाये। खबरों के अनुसार अवैध खनन के एक मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से केंद्रीय जांच ब्यूरो के पूछताछ करने की संभावना है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अपने कार्यकाल के आखिरी हफ्तों में मोदी सरकार ने बड़ी बेशर्मी से अखिलेश यादव के पीछे सीबीआई लगा दिया। यह हम सबके लिये एक चेतावनी की तरह है कि हम यह नहीं भूलें कि पिछले पांच साल के दौरान मोदी के राजनीतिक विरोधियों को क्या झेलना पडा। वक्त आ गया है कि इस तानाशाह और अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंका जाये।’’ 

रविवार को यादव ने कहा कि वह जांच एजेंसी का सामना करने के लिये तैयार हैं लेकिन जनता भी भाजपा को जवाब देने के लिये तैयार है।

उल्लेखनीय है कि 2012-16 के दौरान हमीरपुर जिले में अवैध रेत खनन के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला, सपा विधान पार्षद रमेश कुमार मिश्रा और संजय दीक्षित (बसपा की टिकट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में असफल रहे) समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उनसे संबंधित 14 जगहों पर शनिवार को छापेमारी की।

प्राथमिकी के अनुसार यादव 2012 से 2017 के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री थे और 2012-13 के दौरान उनके पास खनन विभाग था। इससे उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में आ गयी है।

पिछले महीने आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने 2019 लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के भी विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन का हिस्सा बनने की संभावनाओं को लेकर संकेत दिया था।

राय ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों में अपनी भूमिका अदा करने के अलावा हमलोग (नरेंद्र) मोदी सरकार को हटाने के लिये अन्य को भी सहयोग करेंगे।’’  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया