मुजफ्फरनगर, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अवैध शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया गया और इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जिले के मंसूरपुर थाना अंतर्गत बेगराजपुर गांव के समीप औद्योगिक क्षेत्र में छापे के दौरान करीब 2,400 लीटर अवैध शराब, आठ हजार से अधिक रैपर/लेबल और तीन कारें जब्त की गईं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छापे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि अवैध शराब की आपूर्ति आगामी पंचायत चुनाव के दौरान होनी थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।