लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:11 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 15 नवंबर प्रतापगढ़ जिले में पुलिस एवं एसटीएफ टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान ट्रक से अवैध शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय (मीडिया प्रकोष्ठ) से शनिवार देर शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एसटीएफ के उप निरीक्षक रणेन्द्र सिंह एवं रानीगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साझा अभियान चलाकर विष्णुपुर कला मोड़ के निकट ट्रक से तस्करी कर लायी जा रही 33 लाख रुपये कीमत की 990 पेटी अवैध शराब बरामद की और भगवान, अनिल यादव एवं इन्द्रसेन मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सतीश सिंह एवं सचिन सिंह नामक दो तस्कर फरार हो गए।

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पकड़ी गई शराब मध्य प्रदेश के खरगोन से तस्करी कर लायी गयी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक पकड़े गये तस्‍कर पिछले पांच साल से इस धंधे मे लिप्त हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल