लाइव न्यूज़ :

पशु बाड़े से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:06 IST

Open in App

भिवानी, 12 जनवरी हरियाणा के भिवानी जिले के बरसाना गांव में बीती रात पुलिस ने पशु बाड़े से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक दपंती के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बरसाना गांव में इंद्रजीत एवं उसकी पत्नी अवैध शराब बेचने का काम करते हैं।

पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया और पशु बाड़े में छापेमारी की जहां से 32 पेटी देशी शराब व 29 बोतल शराब अंग्रेजी बरामद की गयी ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब शराब से संबंधित दस्तावजे मांगे तो वे नहीं दे सके ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर जिले भर में अवैध व नकली शराब की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है और इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने बरसाना गांव से अवैध व नकली शराब बरामद की है।

उन्होंने बताया कि इन्द्रजीत अपने प्लॉट व मकान में शराब बेचता था और उसकी पत्नी भी इस काम में संलिप्त थी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे