लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव वाले इलाकों में 45 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकदी जब्त

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:06 IST

Open in App

जयपुर, 16 अक्टूबर राजस्थान के जिन दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं, वहां विभिन्न सरकारी टीमों ने 45 लाख रुपए से ज्यादा मूल्य की अवैध शराब, नकद राशि, नशीले पदार्थ व अन्य सामग्री जब्त की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधान सभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही संबंधित विभागों की टीमों ने काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वल्लभनगर (उदयपुर), एवं धरियावद (प्रतापगढ़) में 10 से 16 अक्टूबर तक 45 लाख 55582 रुपए मूल्य विभिन्न सामग्री जब्त की है।

गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रों में काम कर रही पुलिस एवं अन्य टीमों ने मिलकर 23 लाख 73 हजार 91 रुपए की अवैध राशि, 15 लाख 63 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, 1 लाख 49 हजार रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ और 4 लाख 68 हजार लाख से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री जब्त की है।

गौरतलब है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आगामी 30 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा, जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू