लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अवैध जुआघर का भंडाफोड़, 14 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 29, 2021 14:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज के एक होटल में चल रहे अवैध जुआघर का भंडाफोड़ कर पांच महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में वसंत कुंज (दक्षिण) थाने के दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि संबंधित थाने के तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया, ''हमें महिपालपुर के रेडिसन ब्लू होटल में अवैध जुआघर चलने के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। होटल के कमरा नंबर 101 और 103 में छापेमारी की गई तो 14 लोग रंगीन चिप और कार्ड से जुआ खेलते पाए गए। इन चिप का इस्तेमाल लेन-देन की मुद्रा के रूप में किया जाता था। अगले दिन वास्तविक नकद भुगतान होता था। ''

उन्होंने कहा कि उन सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उनके पास से 1.12 लाख रुपये नकद, 30,50,000 रुपये के मूल्य की 6,100 चिप और कार्ड के 30 सेट बरामद हुए हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गए लोगों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं और इनमें से चार नेपाल से जबकि एक पंजाब से है। उन्होंने बताया कि सभी पुरुष दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि 'दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए