लाइव न्यूज़ :

पालघर में अवैध मछली पालन केंद्रों को नष्ट किया गया, दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 18, 2020 13:04 IST

Open in App

पालघर, 18 दिसंबर महाराष्ट्र के मत्स्य पालन विभाग के कर्मियों ने पालघर जिले में अवैध रूप से चल रहे मछली पालन केंद्रों पर छापेमारी की और प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की खेप को नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि बुधवार को विक्रमगढ़ तालुका के शिमपीपाड़ा और सुकसाल क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे मछली पालन केंद्रों पर छापेमारी की गई।

विज्ञप्ति के अनुसार थाई मांगुर मछलियों को नष्ट कर दिया गया तथा कुलदीप पाटिल और अजीम खान सईद अख्तर के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए।

ठाणे-पालघर के मत्स्यपालन विभाग के सहायक आयुक्त आनंद दत्तात्रेय पालव ने कहा कि थाई मांगुर मछलियों का प्रजनन प्रतिबंधित है और यह केंद्र अवैध रूप से चलाए जा रहे थे।

इस साल फरवरी में महाराष्ट्र सरकार ने थाई मांगुर मछली पालन केंद्रों को नष्ट करने का विशेष अभियान चलाया था।

यह मछलियां जैव विविधता के लिए खतरनाक मानी जाती हैं।

सरकार की ओर से कहा गया था कि थाई मांगुर मछलियों का प्रजनन बेहद गंदे तरीके से कराया जाता है और इन्हें खाने के बाद व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa Fire: गोवा नाइट क्लब आग मामले में पीएम ने सीएम सावंत से की बात, हालातों का लिया जायजा

कारोबारPetrol Diesel Price Today: संडे मॉर्निंग अपडेट हो गए ईंधन के नए दाम, फटाफट करें चेक

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?