लाइव न्यूज़ :

अवैध आग्नेयास्त्र गिरोह का भंडाफोड़, 15 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय आग्नेयास्त्र गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके दो प्रमुख सदस्यों को आनंद विहार में अंतर-राज्यीय से गिरफ्तार किया है, जहां वे आग्नेयास्त्रों की एक खेप देने आए थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले शिवम शर्मा (24) और कृष्ण कुमार (22) के पास से 15 पिस्तौल व 40 कारतूस बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के एक आपूर्तिकर्ता से आग्नेयास्त्रों की खरीद की थी और उन्हें गैंगस्टर व अपराधियों को आपूर्ति किया जाना था। आरोपियों ने कहा कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में दिल्ली एनसीआर और आसपास के राज्यों में 600 से अधिक आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति की है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि विशेष सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवम और कृष्ण ने मध्य प्रदेश में एक हथियार आपूर्तिकर्ता से आग्नेयास्त्रों की खेप एकत्र की है और वे 14 सितंबर को आईएसबीटी आनंद विहार पहुंचकर एक व्यक्ति को हथियार सौंपेंगे।

उन्होंने कहा, ''एक जाल बिछाया गया और दोनों को 15 अवैध पिस्तौल व 40 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया।''

पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ शस्त्र (संशोधन) अधिनियम 2019 के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें न्यूनतम 10 साल की सजा है जिसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!