लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पाली में 50 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 13:44 IST

Open in App

जयपुर, 28 दिसंबर राजस्थान पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी-क्राइम ब्रांच) के दल ने मंगलवार को पाली जिले में अवैध अंग्रेजी शराब की 355 पेटियां जब्त की और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) रवि प्रकाश ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने पाली के सदर थाना क्षेत्र में गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 355 पेटियां जब्त की और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब एक ट्रक में लदी थीं, उसे भी जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपा कर रखी गई थी। चालक ने बताया कि वह ये अवैध शराब सीकर जिले के निमोड़ी कुशलपुरा के निवासी देवीलाल निठारवाल से लाया था और उसे गुजरात के जामनगर में रहने वाले ट्रक के मालिक अमीन मियां को पहुंचाने जा रहा था। चालक अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। जब्त अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह