लाइव न्यूज़ :

छद्म मतों की खातिर पुलिस बल के अंदर अवैध कवायद चल रही है : भाजपा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:22 IST

Open in App

कोलकाता, एक मार्च भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सोमेन मित्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि 27 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान ‘डाक मतपत्रों के संग्रहण एवं छद्म मतों’ की खातिर पुलिस बल के अंदर अवैध कवायद चल रही है।

भाजपा सांसद स्वप्न दासगुप्ता और वरिष्ठ नेताओं- सब्यसाची दत्ता एवं शिशिर बाजोरिया के दस्तखत वाले इस पत्र में पार्टी ने दावा किया कि वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस अधिकारियों का एक वर्ग इस अभियान के तहत सभी रैंक के अपने सहयोगियों के मतदाता पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की प्रतियां जमा कर रहा है।

पार्टी ने यह भी कहा कि यह ‘बिल्कुल अवैध कृत्य है एवं किसी के मतदान के मौलिक अधिकार को छीन लेने जैसा है।’’

भगवा दल ने कहा, ‘‘शांतनु सिन्हा विश्वास नाम के एक इंस्पेक्टर इस कवायद की अगुवाई कर रहे हैं तथा दो इंस्पेक्टर - तपन कुमार मैती और बिजितास्व राउत उनकी मदद कर रहे हैं।’’

भाजपा नेताओं ने पत्र में लिखा है कि 13 फरवरी को अलीपुर की उत्तिरनो बिल्डिंग में ‘‘ सेवारत पुलिसकर्मी तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुब्रत बख्शी की उपस्थिति में इस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेते हुए नजर आये।’’

भगवा पार्टी ने मांग की कि इस मामले की जांच करायी जाए और ऐसा कर रहे पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए।

पिछले सप्ताह भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कुछ पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव बाधित करने की शिकायत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू