लाइव न्यूज़ :

अवैध धर्मांतरण प्रकरण: उप्र एटीएस ने एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:15 IST

Open in App

लखनऊ, 30 जून उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने अवैध धर्मांतरण प्रकरण के संबंध में एक और व्यक्ति को गुजरात से गिरफ्तार किया है।

एटीएस द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, दस्ते ने गत 20 जून को अवैध धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण की जांच के क्रम में एटीएस ने तीन अन्य व्यक्तियों को 28 जून को गिरफ्तार किया था।

बयान के मुताबिक, इस मामले की विवेचना में एक अन्य व्यक्ति सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख के गुजरात में होने की जानकारी उप्र एटीएस को प्राप्त हुई, जिस पर एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एटीएस के सहयोग से बुधवार को इसको गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारा है कि वह उमर गौतम को जानता है व इसने धर्मांतरण के लिए ही उमर गौतम को हवाला से पैसे भेजे थे।

गिरफ्तार अभियुक्त सलाहुद्दीन को सम्बंधित मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं