लाइव न्यूज़ :

अवैध कोयला खनन मामला: सीबीआई ने तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को समन भेजा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च सीबीआई ने अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को समन भेजा है।

बनर्जी की पत्नी की बहन मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा और अंकुश के पिता पवन अरोड़ा को पूछताछ के लिए 15 मार्च को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में बनर्जी की पत्नी रुजिरा और पत्नी की बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के मामले में पूछताछ की थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एंव तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी के अहम नेता हैं और राज्य में 27 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार भी कर रहे हैं।

बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस 2011 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी और 2016 में भी उसने जीत का सिलसिला जारी रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां