लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:44 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ फरवरी नोएडा में थाना फेस-3 पुलिस व दूरसंचार विभाग की टीम सेक्टर-63 में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

यह कॉल सेंटर कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को राशन का सामान पहुंचाने की आड़ में चलाया जा रहा था। सेंटर चलाने वालों से गुप्तचर एजेंसियां भी पूछताछ कर रही हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) हरीश चंदर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर दूरसंचार विभाग की टीम और थाना फेस-3 पुलिस ने सेक्टर-63 के एच- ब्लॉक में चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि उक्त कॉल सेंटर को जम्मू-कश्मीर के लोगों को राशन का सामान पहुंचाने की आड़ में चलाया जा रहा था।

उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कंपनी चलाने वाले लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अपना एक निजी सर्वर लगाकर, इंटरनेट के माध्यम से कॉल कराई जा रही है। इससे केंद्र सरकार को भारी राजस्व की हानि हो रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त कंपनी को करम इलाही निवासी जिला बारामुला तथा बासित फारूक डार जिला सोपुर, जम्मू-कश्मीर द्वारा चलाया जा रहा था। कंपनी में एक आरोपी की पत्नी आसिया अफजल निदेशक है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अभियुक्तों द्वारा इंटरनेट से प्राप्त कॉल को अवैध रूप से फोन कॉल में परिवर्तित कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि यहां से करम इलाही सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि चार जनवरी को ही उक्त कंपनी को शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने कंप्यूटर, हार्ड डिस्क आदि बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू