लाइव न्यूज़ :

इंदौर में जहरीली शराब से लोगों की मौत के दो महीने बाद अवैध बार ढहाया गया

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:51 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 27 सितंबर प्रशासन ने इंदौर में अवैध रूप से बनाए गए एक बार को भू-माफिया के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को जमींदोज कर दिया।

पुलिस के मुताबिक इस बार में मेथेनॉलयुक्त जहरीली शराब पीने के बाद जुलाई में तीन लोगों की मौत हो गई थी और इस मामले में बार के संचालक व अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि मरीमाता चौराहे पर विकास बरेडिया द्वारा 1,150 वर्ग फुट पर इंदौर नगर निगम की मंजूरी के बिना बनाए गए दो मंजिला बार को गिरा दिया गया।

उन्होंने बताया कि भू-माफिया के खिलाफ एक अन्य कार्रवाई में पिपल्याराव क्षेत्र में गुटकेश्वर महादेव मन्दिर की 1.26 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए सात भवनों को ढहा दिया गया जिससे करीब पांच करोड़ रुपये के बाजार मूल्य की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस बेशकीमती जमीन को एक ‘कॉलोनाइजर’ को अवैध रूप से बेचने को लेकर प्रशासन की शिकायत पर मंदिर के पुजारी आनंद गिरि और अन्य लोगों के खिलाफ पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए थे कि भू-माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां