लाइव न्यूज़ :

अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:10 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 20 अप्रैल बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के उभांव थाने के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र व स्वाट टीम प्रभारी संजय सरोज ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय अपराधी टेंगर नट को उभांव थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे से आज तड़के गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 50 हजार रूपये के इनामी अपराधी टेंगर नट की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घाघरा नदी के किनारे छापेमारी करके अवैध शस्त्र बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया तथा मौके से दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, एक रिवाल्वर, तीन अर्द्ध निर्मित तमंचे तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये।

विपिन ने बताया कि टेंगर नट जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के खरहाटार गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि उस पर गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोडक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि टेंगर का एक संगठित गिरोह है और वह अपने 10-15 साथियों के साथ बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर में कई जगह चोरी और डकैती जैसी घटनााएं अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि उस पर 12 मुकदमे पंजीकृत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल