लाइव न्यूज़ :

हाथरस में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:47 IST

Open in App

हाथरस (उप्र), नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अवैध असलहा बनाने वाली यह इकाई हाथरस जिले में सादाबाद क्षेत्र के पिपरामई गांव के बाहर एक झोपड़ी में स्थापित थी।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि अवैध इकाई से लगभग एक दर्जन आग्नेयास्त्र, कुछ अधूरे आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और सादाबाद थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी के दौरान अवैध हथियार बनाने वाली इकाई का भंडाफोड़ हुआ।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौके से महेश सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसका आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ मथुरा में लूट तथा हत्या के मामले पहले से ही दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।

जायसवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट