लाइव न्यूज़ :

इंदौर के आईआईटी और आईआईएम बन सकते है कोविड सेंटर, शहर संक्रमितों की संख्या 3200 के पार

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 28, 2020 20:27 IST

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 78 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की तादाद 3,182 से बढ़कर 3,260 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड संक्रमित मरीजों के मामले में देश के 10 प्रमुख शहरों में शुमार इन्दौर में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है। इंदौर के आला अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इलाज के लिए कई स्थानों को चिन्हीत किया है जिसमें आईआईटी एवं आईआईएम भी शामिल हैं।

इंदौर: देश के एक ही शहर में आईआईटी और आईआईएम होने के गौरव वाले इंदौर शहर में जल्द ही यह दोनों राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान कोविड सेंटर के रूप में नज़र आ सकते हैं। कोविड संक्रमित मरीजों के मामले में देश के 10 प्रमुख शहरों में शुमार इन्दौर में तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की चेतावनियों के मद्देनजर शहर में दस से पंद्रह हजार मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही हैं। 

इंदौर के आला अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर इलाज के लिए कई स्थानों को चिन्हीत किया है जिसमें आईआईटी एवं आईआईएम भी शामिल हैं। दोनों संस्थानों के डायरेक्टरों से कहा गया है कि वे संस्थान में प्रवेश तथा परीक्षाओं की तिथि को नए सिरे से निर्धारित करें। वइस संदर्भ में सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आईआईटी एवं आईआईएम में कोविड मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्थाएँ जुटाई जा रही हैं। पहले चरण में यहाँ मरीजों को कोरेन्टाइन करने व दूसरे चरण में इलाज तक की व्यवस्था की जा रही हैं। दोनों संस्थानों में बड़ी संख्या में मरीज रखें जा सकते हैं।

इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3,200 के पार

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो महिलाओं समेत तीन मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में पिछले दो दिन में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 122 पर पहुंच गयी है।

 सीएमएचओ ने बताया कि जिले में कोविड-19 के 1,555 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए