लाइव न्यूज़ :

आईआईटी के छात्रों को प्लेसमेंट के पहले दिन एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में ‘प्लेसमेंट’ अभियान की शुरुआत हुई और कई छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज मिला। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कोविड से पहले के समय से भी बेहतर प्रदर्शन है। आईआईटी दिल्ली में कम से कम 60 छात्रों को एक करोड़ रुपये का पैकेज मिला।

आईआईटी रूड़की के एक छात्र को तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने 2.15 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज दिया। इसी प्रकार आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र को उबर कंपनी ने लगभग 2.05 करोड़ रुपये के पैकेज का प्रस्ताव दिया जबकि आईआईटी गुवाहाटी के एक छात्र को दो करोड़ रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज मिला। वाराणसी स्थित आईआईटी (बीएचयू) के पांच छात्रों को उबर ने नौकरी का प्रस्ताव दिया।

इन पांच में से एक छात्र को कंपनी के अमेरिका स्थित कार्यालय में काम करने का प्रस्ताव मिला जबकि एक अन्य को दो करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला। कुल 55 कंपनियों ने आईआईटी बीएचयू के छात्रों को 232 ऑफर लेटर दिए जिसमें औसत 32.89 लाख रुपये और न्यूनतम 12 लाख रुपये वार्षिक वेतन का पैकेज दिया गया है।

आईआईटी मद्रास की ओर से कहा गया कि प्लेसमेंट के पहले दिन पिछले साल के मुकाबले 43 प्रतिशत अधिक प्रस्ताव आए। आईआईटी बाजार में औसत वार्षिक वेतन में 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

आईआईटी मद्रास में पहले दिन 34 कंपनियों ने 176 पैकेज दिए जो कि पहले दिन आने वाले नौकरी के प्रस्तावों की सर्वाधिक संख्या है। संस्थान ने कहा कि 11 छात्रों को अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों