लाइव न्यूज़ :

आईआईटी रूड़की ने सात नये पाठ्यक्रम शुरू किये

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूड़की ने नये युग की प्रौद्योगिकियों की मांग को पूरी करने लिए सात नये अकादमिक कार्यक्रम शुरू किये हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सोमवार को बताया कि ये सात नये कार्यक्रम अभियांत्रिकी, वास्तुकला, अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन के क्षेत्रों से जुड़े हैं और उनमें डाटा विज्ञान एवं कृत्रिम मेधा पर विशेष बल दिया गया है।

विभाग के सचिव आशुतोष शर्मा ने उम्मीद जतायी कि ये कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं कामकाजी पेशेवरों की मदद करेंगे एवं उनके संबंधित क्षेत्रों में महत्ता बढ़ायेंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘ नये कार्यक्रमों से संदर्भगत ज्ञान का संप्रेषण जुड़ा है और जो ज्ञान हम सामने लाते हैं उनका उनमें इस्तेमाल किया गया है। वे अंतर-विषयक एवं बहु-विषयक हैं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हैं।’’

उनमें छह स्नातोकोत्तर डिग्री कार्यक्रम एवं एक पंचवर्षीय समेकित कार्यक्रम हैं तथा ये सत्र 2021-22 से विद्यार्थियों के लिए शुरू हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos