लाइव न्यूज़ :

भरी धुंध और कोहरे में सही तरीके से चला सकेंगे गाड़ी, आईआईटी रुड़की ने विकसित किया तकनीक

By भाषा | Updated: July 4, 2020 18:21 IST

आईआईटी, रुड़की ने नए तकनिक विकसित किया है जिसमे धुंध भरे मौसम भी सही तरीके से वाहन चला सकते हैंं। हर साल कोहरे के कारण सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं इस तकनीक से घटनाओं को कम किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी, रुड़की ने धुंध भरे मौसम की स्थिति में सुचारू रूप से वाहन चलाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक प्रणाली विकसित की है।इसका उद्देश्य हर साल होने वाले सड़क घटनाओं को कम करना है।

देहरादून: आईआईटी, रुड़की ने धुंध भरे मौसम की स्थिति में सुचारू रूप से वाहन चलाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक प्रणाली विकसित की है। आईआईटी-रुड़की की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम ने कम दृश्यता की स्थिति में बेहतर ढंग से गाड़ी चलाने के लिए एल्गोरिदम विकसित किया है।

हर साल कोहरे के कारण सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। अनुसंधान का प्रकाशन आईईईई (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स) ट्रांजेक्शन ऑन इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स की पत्रिका में किया गया है। अनुसंधानकर्ताओं में से एक ब्रजेश कुमार कौशिक ने कहा, ‘‘इस अनुसंधान का उद्देश्य रियल-टाइम डिफॉगिंग के लिए एक प्रणाली तैयार करना था, जो कोहरे के इनपुट फ्रेम से एक स्पष्ट छवि का निर्माण करता है।

’’ आईआईटी-रुड़की के निदेशक अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘कोहरे के कारण खराब दृश्यता के चलते वाहनों के टकराने से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में घातक दुर्घटनाएं होती हैं। यह उन्नत प्रणाली चालकों को वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करने और कोहरे के कारण सड़क और रेल दुर्घटना के जोखिम को कम करने में सहायता करेगी।’’ 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया