लाइव न्यूज़ :

आईआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने एलईडी उपकरणों के लिए श्वेत प्रकाश उत्सर्जक का डिजाइन तैयार किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के अनुसंधानकर्ताओं ने सफलतापूर्वक श्वेत प्रकाश उत्सर्जक विकसित किया है जिसका उपयोग एलईडी उपकरणों में किया जा सकता है।

अनुसंधान टीम के अनुसार चूंकि पारंपरिक प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एलईडी) सामग्री श्वेत प्रकाश का उत्सर्जन नहीं कर सकती है, इसलिए ऐसी सामग्री की दुनिया भर में खोज की गई है जो इन अप्रत्यक्ष तकनीक के बजाय सीधे श्वेत प्रकाश का उत्सर्जन कर सकती है। अनुसंधानकर्ताओं ने विरुपित ‘पेरोवस्काइट’ सामग्री का उपयोग कर एलईडी का उत्पादन करने की योजना बनाई है।

स्वदेशी रूप से विकसित चमकदार श्वेत प्रकाश उत्सर्जक पारंपरिक उच्च लागत वाली सामग्रियों का संभावित रूप से स्थान ले सकते हैं और प्रति लुमेन ऊर्जा लागत को असाधारण रूप से बचा सकते हैं। इस नवोन्मेष को अनुसंधानकर्ताओं ने पेटेंट कराया है और हाल में इसे ‘‘एसईआरबी-प्रौद्योगिकी ट्रांसलेशन अवार्ड’’ प्रदान किया गया है।

विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) अनुसंधानकर्ताओं, शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और अन्य एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। पेटेंट के अलावा इस अनुसंधान कार्य के परिणाम नेचर ग्रुप - कम्युनिकेशंस मैटेरियल्स से संबंधित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

आईआईटी मद्रास के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर अरविंद कुमार चंडीरन ने कहा, ‘‘एलईडी लगभग सभी रंगों में उपलब्ध है, श्वेत प्रकाश एलईडी का विकास हाल में हुआ है। पारंपरिक एलईडी सामग्री श्वेत प्रकाश का उत्सर्जन नहीं कर सकती है और दूधिया सफेद रोशनी पैदा करने के लिए विशेष तकनीकों जैसे नीले एलईडी की पीले फॉस्फोर के साथ कोटिंग और नीले, हरे और लाल एलईडी के संयोजन का उपयोग किया जाता है।’’

चंडीरन ने कहा, ‘‘इन अप्रत्यक्ष तकनीक के बजाय सीधे सीधे सफेद रोशनी का उत्सर्जन करने वाली सामग्री की दुनिया भर में खोज की गई है। पारंपरिक एलईडी में इन अप्रत्यक्ष तकनीक से प्रभाव क्षमता में कमी आ सकती है।’’ टीम ने अपनी विरुपित पेरोवस्काइट सामग्री से एलईडी बनाने के लिए 30 लाख रुपये की अनुदान राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे