लाइव न्यूज़ :

आईआईटी पलक्कड़ की गैर-लाभकारी कंपनी ने तकनीक-आधारित अनूठे विचारों के लिए अनुदान की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:06 IST

Open in App

पालक्कड (केरल), 21 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पलक्कड़ के एक गैर लाभकारी संगठन ‘टेक्नोलॉजी आईहब फाउंडेशन (आईपीटीआईएफ) ने रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और एम्बेडेड प्रणाली के क्षेत्रों में अनूठे विचारों के लिए 15 लाख रुपये के अनुदान की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

टेक-आधारित स्टार्ट-अप और उद्यमियों के लिए एक मंच के रूप में आईआईटी पलक्कड़ द्वारा इस गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना की गई थी।

आईपीटीआईएफ 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाली अपनी कार्यशाला और कार्यक्रम ‘आरम्भ’ के विजेता को पुरस्कार के रूप में अनुदान प्रदान करेगा, जिसके लिए स्टार्ट-अप और उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आईपीटीआईएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सुरक्षा और ऊर्जा के लिए बुद्धिमत्ता सहयोगात्मक प्रणाली (आईसीएस) समाधानों पर अपने अनूठे विचारों को पेश करने के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है विचारों का मूल्यांकन उनकी नवीनता, तकनीकी क्षमता, सामाजिक प्रभाव और व्यावसायिक व्यवहार्यता के आधार पर किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू