लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मुंबई ने ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल को बधाई दी, प्रोफेसर ने ‘विशिष्ट टॉपर’ करार दिया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई ने अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर पदोन्नत किए जाने पर मंगलवार को बधाई दी।

उनके शिक्षकों ने याद करते हुए कहा कि ‘‘फोकस’’ और ‘‘इनोवेशन’’ ने उन्हें सबसे अलग बनाया।

संस्थान ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व छात्र डॉ. पराग को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किए जाने पर बधाई। डॉ. अग्रवाल ने 2005 में आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2011 में ट्विटर के लिए काम शुरू किया था और 2017 में वह सीटीओ नियुक्त किए गए थे।’’

संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनयिरंग विभाग के प्रोफेसर सुप्रतिम बिस्वास ने कहा, ‘‘वह एक विशिष्ट प्रकार के टॉपर थे। वह बहुत ही सुव्यवस्थित और बहुत अच्छे व्यवहार के धनी थे। आईआईटी-मुंबई में शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए उनमें सभी गुण थे।’’

बिस्वास ने कहा, ‘‘हमें देश भर से टॉपर मिलते हैं। लेकिन उन सभी में शीर्ष पर रहने के लिए एक विशेष क्षमता की आवश्यकता होती है।’’

उन्होंने कहा कि आईआईटी के रजत पदक विजेता अग्रवाल को 2019 में ‘यंग एलुमनी अचीवर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

आईआईटी-मुंबई के निदेशक शुभाशीष चौधरी ने कहा कि किसी विश्वविद्यालय के महत्व को प्राय: उसके पूर्व छात्रों की सामूहिक उपलब्धियों और उनके द्वारा अपने संस्थान के लिए लाए गए गौरव से आंका जाता है।

उन्होंने कहा, "पराग अग्रवाल एक ऐसे पूर्व छात्र हैं, जिन पर आईआईटी-मुंबई को गर्व है। आईआईटी ने पराग को जो शिक्षा और माहौल प्रदान किया, उसने उनमें सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद की। कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पराग शीर्ष पर पहुंच गए हैं।"

मुंबई में जन्मे पराग के पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत थे और वहां वरिष्ठ पदों पर थे।

पराग (37) ने मुंबई के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की है। साल 2011 में, वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई करते हुए ट्विटर से जुड़ गए थे।

ट्विटर के निवर्तमान सीईओ डोरसी ने सोमवार को घोषणा की कि अग्रवाल कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। डोरसी ने कंपनी में 16 साल बाद सीईओ का पद छोड़ दिया, जिसके वह सह-संस्थापक भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब