लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास का भारत, विदेशों में पेटेंट कराने का आंकड़ा 1,000 के पार

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने भारत और विदेशों में उसके द्वारा कराए गए पेटेंट में 1,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संस्थान की ओर से दायर पेटेंट की संख्या पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हो गई है, जिसमें भारत के बाहर दायर किए गए पेटेंटों की संख्या सबसे अधिक अमेरिका में है।

इस वर्ष 31 मार्च को, भारत में दायर किए गए पेटेंटों की कुल संख्या 1,204 थी और दायर किए गए अंतरराष्ट्रीय पेटेंट की कुल संख्या 529 थी। इनमें से 155 पेटेंट अमेरिका में दायर किए गए थे। आईआईटी-मद्रास विदेशी पेटेंट दाखिल करने की लागत का 70 प्रतिशत वहन करता है।

आईसीएसआर केंद्र के डीन, रविंद्र गेट्टु ने कहा, “पेटेंट सहयोग संधि (पीसीटी) के तहत दायर बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पेटेंट (218) एक अन्य महत्वपूर्ण कारक था। पीसीटी आवेदकों को उनके आविष्कारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट संरक्षण प्राप्त करने में सहायता करता है। पीसीटी के तहत एक अंतरराष्ट्रीय पेटेंट आवेदन दाखिल करके, आवेदक बाद में उन सभी देशों में किसी आविष्कार के संरक्षण की मांग कर सकते हैं जो पीसीटी के पक्षकार हैं (आज की तारीख में ऐसे 153 देश हैं)।”

गेट्टु ने कहा कि केंद्र ने हाल के वर्षों में भारत और विदेशों में दायर किए जा रहे पेटेंट में इस वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो