लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-मद्रास के शोधकर्ता एचआईवी के खिलाफ कारगर औषधि पर कर रहे काम

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:24 IST

Open in App

चेन्नई, 18 फरवरी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के एक प्रोफेसर ने बृहस्पतिवार को कहा कि शोधकर्ता एक नयी अवधारणा पर काम कर रहे हैं जिससे एचआईवी-एड्स के प्रभावी उपचार का मार्ग प्रशस्त होगा।

जैव प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर संजीव सेनापति के नेतृत्व में अनुसंधान टीम ने ‘इलेक्ट्रोस्टेटिक इंटरेक्शन साइट’, संभावित दवा के कण पर काम किया है जिससे एचआईवी वायरस के खिलाफ औषधि की प्रभावशीलता बढ़ेगी।

आईआईटी मद्रास से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘एचआईवी के दवा प्रतिरोधक स्वरूप के खात्मे के लिए बेहतर औषधि की जरूरत है। शोधकर्ता दवा के विकास के लिए ‘प्रोटीज’ के आण्विक ढांचे पर काम कर रहे हैं।’’

सेनापति ने कहा कि कंप्यूटर के जरिए विश्लेषण का इस्तेमाल करते हुए टीम ने महत्वपूर्ण आंकड़े इकट्ठा किए हैं जिसका इस्तेमाल प्रभावी औषधि के विकास में किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा औषधि में ‘इलेक्ट्रोस्टैटिक’ पूरक का अभाव है और इसकी पड़ताल होनी चाहिए क्योंकि यह ज्ञात है कि कणों के बीच इलेक्ट्रोस्टैटिक शक्ति काफी मजबूत होती है। टीम का मानना है कि नए अध्ययन के जरिए एचआईवी के उग्र और प्रतिरोधी दोनों स्वरूपों से बचाव में मदद मिलेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस नए विचार के साथ काम करने से एचआईवी-एड्स के लिए औषधि के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?