लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास : रिकार्ड संख्या में मिले ‘प्री-प्लेसमेंट ऑफर’

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के छात्रों को इस बार सबसे अधिक संख्या में ‘प्री-प्लेसमेंट ऑफर’’ (पीपीओ) मिले हैं। संस्थान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान आईआईटी-मद्रास के छात्रों को 227 पीपीओ मिले जबकि पूरे 2020-21 के दौरान 186 ऑफर मिले थे। ये पेशकश एक दिसंबर को निर्धारित ‘कैंपस प्लेसमेंट’ के पहले चरण के शुरू होने तक जारी रहेंगी।

पीपीओ की संख्या वर्ष 2019-20, 2018-19, 2017-18 और 2016-17 में क्रमश: 170, 135, 114 और 73 थी।

आईआईटी-मद्रास के सलाहकार (प्रशिक्षण और प्लेसमेंट) सीएस शंकर राम ने इस साल पीपीओ में वृद्धि होने के बारे में कहा, "इंटर्नशिप प्रक्रिया कंपनियों को हमारे उन छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करती है जो उनके साथ लंबी अवधि तक इंटर्न करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इससे हमारे छात्रों को कंपनी के बारे में, जो भूमिकाएं उन्हें पेश की जा सकती हैं और संभावित करियर की संभावनाओं के बारे में अधिक जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि पीपीओ इस संपर्क का एक स्वाभाविक परिणाम है जो कंपनियों और छात्रों दोनों के लिए फायदेमंद है।

राम ने पुष्टि की कि चालू शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 में पीपीओ की संख्या संस्थान में अब तक की अधिकतम संख्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता