लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास ने कोविड राहत कार्यों के लिए पूर्व छात्रों से 20 लाख डॉलर की राशि एकत्र की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने देश में कोविड राहत कार्यों में सहयोग के लिए संस्थान के भारत और विदेशों में रहने वाले पूर्व छात्रों से 20 लाख डॉलर से अधिक का दान प्राप्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि संस्थान दान से प्राप्त रकम से खरीदे गए 200 से अधिक ऑक्सीजन सांद्रक पहले ही ग्रेटर चेन्नई निगम को सौंप चुका है। पूर्व छात्रों ने तेलंगाना सरकार को भी पांच लीटर क्षमता वाले 200 ऑक्सीजन सांद्रक दान किए हैं।

वर्ष 2020 में भी संस्थान ने अपने कर्मचारियों व छात्रों के लिए कोविड राहत संबंधी सामग्री की आवश्यकता पूरी करने के लिए 96 लाख रुपये जुटाए थे।

आईआईटी मद्रास में डीन (पूर्व छात्र एवं कॉरपोरेट संबंध) महेश पंचगनुला ने कहा कि कोविड राहत राशि जुटाने के लिए आईआईटी मद्रास एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका और आईआईटीएम फाउंडेशन अमेरिका की भी सहायता ली गई।

उन्होंने इस कार्य में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए संस्थान के पूर्व छात्रों का आभार भी जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो